आज जो तेरा चेहरा ख्वाब मे नजर आया , सूरज की किरणों मे भी चांदनी सा लाया ..
चहरे मे सरारत , आँखों मे नजाकत , ओठों मे मुस्कान , कहती कोई परियों की दास्तान ..
वो उड़ती जुल्फे , वो संगमरमर बदन , वो तरासे हुए नैन नक्स ..
वक़्त को थाम्बे, खोले हुए बाँहे, हमको उठाते - याद दिलाते ..
तेरी वो पहली छुवन , दिल का मिलन , मदहोश करती है मेरा मन ...
तेरी ताबीर को हम सिने से है लगाये , तेरे तसव्वुर मे हम है अपना जीवन पाए ..
ये चिड़ियों का चहकना , ये पेड़ों का मचलना ,तेरी याद दिलाते और ..
तेरी यादों संग है हमको जगाते और रुलाते , दिल की आस को है मिटाते......
अब तो जागते नहीं है ख्वाबो से कि संग तेरा ना छिन जाये ..
परदे भी लगा कर रखते हैं कि , तेरी यादों को ओझल करता ये सवेरा ना आ जाये और हमको तन्हा छोड़ जाये....
@मेरीतस्वीरकेरंग
No comments:
Post a Comment