Monday, 19 March 2012

मेरी सारी दुनिया खुशियाँ तुझ से है.....

मेरी सारी दुनिया खुशियाँ तुझ से है..मेरी रोशन दुनिया तुझसे है....
          मेरे दिन रात अँधेरे बिन तेरे....मेरे जीवन का उजला तू है...
तू जब जब मुझसे रूठा है... मेरे हाँथ से जीवन छुटा है....
         तेरा साथ ही है जो मै जिन्दा हूँ... मेरा सारा जीवन ही तू है....


यह बेचैनी भी तुझ से है... तेरे दम से है करार मुझे...
         मेरी राहत भी... मेरी चाहत भी, मेरी हर एक धड़कन तू है...
तू शामिल है मेरी साँसों में... तू बसता है मेरी आँखों में....
        मेरा सपना भी तू, मेरा अपना भी तू... और जान भी मेरी तू है...


तुझ से हर उम्मीद मेरी... मेरी आस का दीपक तू है....
        मेरी साँस भी तू, मेरी आस भी तू... और मेरा मान भी तू है...

@मेरीतस्वीरकेरंग